राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राज्य की जनता को धनतेरस और दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वसुबारस और धनतेरस से शुरू होने वाला दीपावली का त्योहार सभी के जीवन में सुख, संतोष और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। दीपावली के अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों लोकभवन में कार्यरत संविदा कर्मचारियों, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, सार्वजनिक निर्माण विभाग के कर्मचारियों तथा अन्य कर्मियों को मिठाई वितरित की गई। इस पहल के माध्यम से राज्यपाल ने कर्मचारियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
