
गोरखपुर:(Gorakhpur) वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि विकास के हर क्षेत्र में प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी बेहद संवेदनशील हैं। इसी सिलसिले में वह यूपी में इलेक्ट्रिक वेहिकल को बढ़ावा दे रहे हैं।
उन्होंने पर्यावरण पर सीएम के प्रयासों की चर्चा के साथ उनकी फिटनेस का राज भी बताया। समरोह में आभार ज्ञापन अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज सिंह ने किया।
सबने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में सभी लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की बधाई दी। वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, सांसद रविकिशन ने अपने संबोधनों की शुरुआत ही मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए की। रविकिशन ने कहा कि आज महाराज जी के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में दिवाली जैसा माहौल है। लोग पौधे लगा रहे हैं। सोशल मीडिया बधाई संदेशों से भरा पड़ा है।
हर्बल सोप एवं बांस के उत्पाद को मुख्यमंत्री ने सराहा
योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन विभाग के स्टॉल पर राष्ट्रीय बॉस मिशन की ओर से संचालित सीएफसी द्वारा निर्मित बॉस के विभिन्न उत्पाद की सराहना की।
उन्होंने हेरिटेज फाउंडेशन एवं इनबुक फाउंडेशन के स्टॉल पर अंतरराष्ट्रीय डॉक टिकट संग्रहकर्ता अश्वनी दुबे के वाइल्डलाइफ पर डॉक टिकट के संग्रह को देखा। इसी स्टॉल पर पीआरडीएफ के कालानमक चावल एवं मणीग्राम आर्गेनिक के आर्गेनिक सोप, सीरम, शहद, वेब सोप एवं स्क्रब को देख कर सराहा।
स्टॉल पर हेरिटेज फाउंडेशन के ट्रस्टी वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर अनिल कुमार तिवारी, मनीष चौबे, पशु कल्याण कार्यकर्ता शिवेंद्र यादव, हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल एवं पूजा गुप्ता भी मौजूद रहीं। उत्कर्ष ग्लोबल फाउंडेशन के स्टॉल पर कपड़े के वैग का वितरण एवं उनके कपड़ा थैला आटोमेटिक वेंडिंग मशीन का प्रदर्शन देख मुख्यमंत्री योगी ने उसे भी सराहा। कार्यकर्ता मनीषा झा एवं उनकी टीम ने काफी बड़ी संख्या में लोगों को कपड़े के थैले उपलब्ध कराए। वन निगम और नमामि गंगे के स्टॉल ने भी लोगों का ध्यान आकृष्ट किया।