Tuesday, January 13, 2026
Google search engine
HomeFashionNew Lookगंगा समग्र ब्रजप्रांत बरेली की कार्यकारिणी का विस्तार: सह प्रांत कार्यवाह मान...

गंगा समग्र ब्रजप्रांत बरेली की कार्यकारिणी का विस्तार: सह प्रांत कार्यवाह मान राजपाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बैठक

बरेली, उत्तर प्रदेश। गंगा समग्र ब्रजप्रांत बरेली की कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर एक आवश्यक बैठक बरेली स्थित जोगी नवादा में हर्ष भारद्वाज के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह मान राजपाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक के दौरान गंगा समग्र के संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा करते हुए प्रांत संयोजक डॉ. रविशरण सिंह चौहान के प्रस्ताव एवं महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह के अनुमोदन पर कई नई नियुक्तियां की गईं। इसके तहत हर्ष भारद्वाज को जिला संयोजक, गंगा समग्र युवा वाहिनी नियुक्त किया गया। इसके अलावा डॉ. रामनारायण सक्सेना को बरेली महानगर सह संयोजक, चेतेन्द्र पाल सिंह राज को वृक्षारोपण आयाम प्रमुख (महानगर बरेली), विजय पाल प्रजापति को शिक्षण आयाम प्रमुख (बरेली जिला), राधा रानी शर्मा को घाट आयाम प्रमुख (महानगर बरेली) नियुक्त किया गया। इसी क्रम में योगेश गंगवार को वार्ड संयोजक, वार्ड 17 हरू नगला, शशांक वर्मा को वार्ड संयोजक, वार्ड 65 सुरेशर्मा नगर तथा मालती शर्मा को गंगा सेविका सदस्य मनोनीत किया गया। सह प्रांत कार्यवाह मान राजपाल ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा समग्र देशभर में नदियों, तालाबों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने जल संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “जल है तो कल है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में हिंदू सम्मेलन आयोजित कर अधिक से अधिक हिंदू परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रांत संयोजक डॉ. रविशरण सिंह चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सह प्रांत कार्यवाह एवं प्रांत संयोजक के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments