Homeमुंबईमुंबई एयरपोर्ट पर 11.78 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, बैंकॉक...

मुंबई एयरपोर्ट पर 11.78 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, बैंकॉक से आए दो यात्री गिरफ्तार

मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआई) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में बैंकॉक से आए दो यात्रियों को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। बरामद हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) का अवैध बाजार मूल्य लगभग 11.78 करोड़ रुपये आंका गया है। सीमा शुल्क सूत्रों के मुताबिक, स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर संदिग्ध यात्रियों को रोका गया। जांच के दौरान उनके चेक-इन किए गए ट्रॉली बैग से 11.78 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसे अत्यंत चतुराई से छिपाया गया था। दोनों यात्रियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है कि यह खेप बैंकॉक में किसने सौंपी थी और मुंबई में इसे कौन प्राप्त करने वाला था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments