Monday, April 13, 2026
Google search engine
HomeArchitectureकिसान पहचान पत्र बनाने का अभियान तेज, 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत लक्ष्य...

किसान पहचान पत्र बनाने का अभियान तेज, 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

देवेश प्रताप सिंह राठौर/झांसी, उत्तर प्रदेश। झाँसी जिले के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देशन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा राजस्व विभाग द्वारा भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत जनपद में किसानों के ‘किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी)’ बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। अब तक लगभग 77 प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी है, जबकि शेष कार्य को 30 अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जनपद में संचालित 66 गेहूं क्रय केंद्रों पर विशेष कैंप लगाकर किसान पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्तें केवल उन्हीं किसानों को दी जाएंगी, जिनके पास किसान पहचान पत्र होगा। राज्य सरकार ने भी कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता और लघु सिंचाई विभाग की लाभार्थी योजनाओं में किसान पहचान पत्र को अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने ज़ूम ऐप के माध्यम से समीक्षा बैठक में बताया कि प्रथम चरण में उर्वरक, बीज, कीटनाशी और अन्य कृषि इनपुट के वितरण में किसान पहचान पत्र को आधार बनाया गया है। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं, धान, जौ और सरसों की खरीद के लिए भी किसान पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा और खरीद से पहले उसका सत्यापन किया जाएगा। समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि मई 2026 से अनुदानित उर्वरकों का वितरण पीओएस मशीनों के माध्यम से इंटीग्रेटेड फर्टिलाइजर मैनेजमेंट सिस्टम (आईएफएमएस) पोर्टल पर किसान पहचान पत्र और फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए आईएफएमएस पोर्टल को एग्रीस्टैक से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 1 मई 2026 तक कृषि विभाग अपनी सभी लाभार्थी योजनाओं के चयन के लिए पोर्टल तैयार कर ले। साथ ही खाद्य एवं रसद विभाग और अन्य विभागों को भी किसान पहचान पत्र को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। उप कृषि निदेशक एम पी सिंह ने बताया कि जनपद के कुल 2,07,655 किसानों के सापेक्ष अब तक 1,91,755 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी की जा चुकी है और शेष कार्य को अभियान चलाकर जल्द पूरा किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments