सफीपुर तहसील दिवस में अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की तहसील सफीपुर में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमिताभ यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव तथा उपजिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह ने जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों को उनकी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए।
