‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुंबई में साइकिल रैली, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुंबई शहर जिलाधिकारी कार्यालय की पहल, गेटवे ऑफ इंडिया से एनसीपीए-मरीन ड्राइव तक अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

मुंबई। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनसेवा के साथ स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने के उद्देश्य से मुंबई शहर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आंचल गोयल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी बप्पासाहेब थोरात के मार्गदर्शन और निवासी उपजिलाधिकारी डॉ. शिवनंदा लंगडापुरे के नियोजन में आयोजित रैली में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस साइकिल रैली के माध्यम से ‘स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता’ का संदेश दिया गया।
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से निवासी उपजिलाधिकारी डॉ. शिवनंदा लंगडापुरे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यहां से निकली साइकिल रैली गेटवे ऑफ इंडिया होते हुए एनसीपीए और मरीन ड्राइव पहुंची, जहां इसका उत्साहपूर्ण समापन हुआ। रैली में निवासी उपजिलाधिकारी डॉ. शिवनंदा लंगडापुरे, तहसीलदार डॉ. मानसी मार्लेवार, माय भारत के उपनिदेशक अनुप इंगवले, नायब तहसीलदार प्रभाकर नाईक सहित जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सरकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी तरीके से नागरिकों तक पहुंचाने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *