Saturday, October 19, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraमुख्यमंत्री ने किया 'मुख्यमंत्री स्वच्छ मुंबई व्हाट्सएप हेल्पलाइन' का शुभारंभ'

मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री स्वच्छ मुंबई व्हाट्सएप हेल्पलाइन’ का शुभारंभ’

मुंबई। नाले सफाई के बाद मुंबईकरों को कचरा और डेब्रिज (मलबे) की शिकायत करने के लिए एक विशेष क्रमांक की सुविधा दी गई है। इस बाबत ‘मुख्यमंत्री स्वच्छ मुंबई व्हाट्सएप हेल्पलाइन’ (8169681697) का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करकमलों द्वारा शुभांरभ किया गया है। मुंबईकरों की शिकायत के तुरंत बाद कचरा और मलबा हटाया जाना चाहिए। उसके लिए मुंबई महानगर पालिका (मनपा) को यंत्रणा (सिस्टम) को सतर्क (अलर्ट) रखना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस यंत्रणा (सिस्टम) का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करते हुए मुंबई की सड़कों को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाए। इस दौरान, मुख्यमंत्री श्री. शिंदे ने यह भी कहा कि मुंबई की पुनर्विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए व्यापक नीति तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा पर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में इस अवसर पर बंदरगाह विकास एवं खनन मंत्री दादाजी भुसे, सांसद राहुल शेवाले, मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त आई.एस.चहल, अतिरिक्त आयुक्त श्रावण हर्डीकर आदि उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री. शिंदे ने कहा कि सड़क से सटे कचरा और डेब्रिज (मलबा) उठाने के लिए मुंबईकरों को संपर्क क्रमांक देने का निर्देश महानगरपालिका के आयुक्त को दिया गया था। इसके अनुसार, आज से 8169681697 इस व्हाट्सएप नंबर ‘मुख्यमंत्री स्वच्छ मुंबई व्हाट्सएप हेल्पलाइन’ पर मुंबईकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इस क्रमांक पर नागरिकों को कचरा, डेब्रिज को लेकर शिकायत दर्ज कराने के बाद आठ घंटों के भीतर इन शिकायतों पर कार्रवाई करना अपेक्षित है, ऐसा भी मुख्यमंत्री ने कहा। इस व्यवस्था (यंत्रणा) के लिए महानगरपालिका ने 350 कनिष्ठ अवेक्षक (जूनियर ओवरसीटर) का नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था (यंत्रणा) के माध्यम से महानगरपालिका प्रशासन मुंबईकरों को राहत देने का प्रयास करें। हाल ही में भारत में जापान के राजदूत ने मुझसे मुलाकात की। उन्होंने भी बदले हुए मुंबई की सराहना की, ऐसी जानकारी मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दी। मुंबई की सड़कों का कांक्रीटीकरण किया जा रहा है और इसके माध्यम से मुंबई की गड्ढा मुक्त संकल्पना को साकार किया जा रहा है। मुंबई में 1,150 सौंदर्यीकरण परियोजनाएं चल रही हैं और इसका दृश्य स्वरूप बदल रहा है। रोशनी की गई है और समुद्र तट की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। मुंबई में 170 जगहों पर बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोलीवाडों के विकास, प्रदूषण मुक्त मुंबई के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।
पुनर्विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए व्यापक नीति
मुंबई में शुरु पुनर्विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए व्यापक नीति तैयार की जाएगी, ऐसा कहते हुए पुनर्विकास प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ चर्चा की गई है। म्हाडा, एमएमआरडीए, सिडको, मुंबई महानगरपालिका, महाप्रित जैसे सरकारी संस्थाओं के माध्यम से बंद पड़ गई पुनर्विकास परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा, ऐसा भी मुख्यमंत्री श्री. शिंदे ने कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments