नवरात्र पर कोराडी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री फडणवीस, किसानों के लिए मांगी शक्ति

महालक्ष्मी जगदंबा माता के दर्शन कर सूखे के संकट से निपटने की प्रार्थना

नागपुर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नवरात्र उत्सव के अवसर पर कोराडी स्थित मंदिर पहुंचकर श्री महालक्ष्मी जगदंबा माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति को देखते हुए देवी से प्रार्थना की कि राज्य सरकार को इस संकट से प्रभावी ढंग से निपटने और किसानों को कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिले। उन्होंने कहा कि सूखे की चुनौती से निपटने के लिए सरकार तैयार है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्र उत्सव की शुभकामनाएं दीं। मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत और सम्मान भी किया गया। इस दौरान पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, गृह राज्यमंत्री पंकज भोयर, विधायक परिणय फुके, विधायक डॉ. राजीव पोतदार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *