मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026 के लोगो का किया अनावरण

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026 के आगामी आयोजन के लिए तैयार किए गए आधिकारिक लोगो का अनावरण किया। बुधवार को वर्षा स्थित मुख्यमंत्री के शासकीय निवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगो का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा सहित वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026 के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों, संस्थाओं और विचारकों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाता है। इसके जरिए आपसी संवाद, संगठन, सहयोग और अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य रखा गया है। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का कार्यक्रम मुंबई में 18, 19 और 20 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
