मुंबई मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई। मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा जांच शुरू कर दी। मेयर से जुड़ी इस तरह की यह तीसरी घटना बताई जा रही है। धमकी भरे ईमेल में एक स्कूल पर ग्रेनेड से हमला करने और महालक्ष्मी रेस कोर्स में बम विस्फोट करने की भी बात लिखी गई थी। ईमेल की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत संबंधित स्थानों पर सुरक्षा जांच और तलाशी अभियान चलाया। प्रारंभिक तलाशी के दौरान किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने अब धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। तकनीकी टीम ईमेल से जुड़े डिजिटल विवरण की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *