Homeमुंबईबीएमसी चुनाव 2026 का शोर: वार्ड क्र 217 में कांग्रेस ने झोंकी...

बीएमसी चुनाव 2026 का शोर: वार्ड क्र 217 में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, रविकांत चंद्रकांत बावकर को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव 2026 को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने चुनावी रण में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। कांग्रेस ने दक्षिण मुंबई के वार्ड क्रमांक 217 से दक्षिण मुंबई जिला अध्यक्ष रविकांत चंद्रकांत बावकर को अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है। वहीं, प्रचार अभियान के दौरान मिल रहे व्यापक समर्थन से कांग्रेस खेमे में नई उम्मीद जगी है। रविकांत चंद्रकांत बावकर इन दिनों वार्ड क्र. 217 के नाना चौक, खेतवाड़ी, ग्वालिया टैंक, बबूलनाथ रोड, एसवीपी रोड और ओपेरा हाउस के आसपास के इलाकों में लगातार प्रचार सभाएं और रैलियां कर रहे हैं। इन जनसभाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता शामिल हो रहे हैं और कांग्रेस के प्रति सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। बढ़ते जनसमर्थन से विरोधी खेमों में हलचल मच गई है। प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ घर-घर पहुंचकर पार्टी का संदेश दे रहे हैं और मतदाताओं से आगामी 15 जनवरी को मतदान क्रमांक 3 पर हाथ के पंजे के निशान के सामने बटन दबाकर भारी मतों से कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं। इस अवसर पर रविकांत चंद्रकांत बावकर ने कहा कि “वार्ड क्र. 217 के विकास के लिए बदलाव जरूरी है। जब चेहरा बदलेगा, तभी वास्तविक विकास संभव होगा। वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान कांग्रेस ही कर सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं और बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। वार्ड क्र. 217 में कांग्रेस के इस आक्रामक और संगठित प्रचार अभियान से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि पार्टी इस बार चुनाव को बेहद गंभीरता से लड़ रही है और मुकाबला दिन-प्रतिदिन रोचक होता जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments