HomeArchitectureBreakingउद्योगपतियों के इशारे पर अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ काम कर रहा...

उद्योगपतियों के इशारे पर अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ काम कर रहा बेस्ट प्रशासन!

आपातकालीन कर्मचारियों का घर खाली करवा रही बेस्ट
मुंबई। बेस्ट प्रशासन पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वह अपने आपातकालीन कर्मचारियों के अधिकारों की अनदेखी कर उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रहा है। दक्षिण मुंबई के अल्टामाउंट रोड स्थित बेस्ट सेवा निवासस्थान, जो उद्योगपति मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ के पास है, के फ्लैट्स को किराए पर देने की तैयारी तेज कर दी गई है। इन फ्लैट्स को मुंबई विकास आराखड़ा 2034 के अनुसार आपातकालीन कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखा गया था। बावजूद इसके, बेस्ट प्रशासन ने निविदा जारी कर इन फ्लैट्स को निजी उद्योग समूह के कर्मचारियों के लिए देने का फैसला लिया है। सी विंग में रहने वाले अधिकारियों को घर खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया है और जल्द ही ए और बी विंग के कर्मचारियों को भी इसी तरह बेदखल करने की तैयारी है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन उनके परिवारों को अचानक विस्थापित कर, उनके बच्चों की पढ़ाई और जीवन को संकट में डाल रहा है। यह निर्णय साफ तौर पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लिया गया है, जबकि बेस्ट का मूल उद्देश्य अपने कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना था। कर्मचारी ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments