Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeUncategorized‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर अभिनेत्री वेरोनिका वनिज ने भारतीय सेना को...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर अभिनेत्री वेरोनिका वनिज ने भारतीय सेना को दी सलामी

अनिल बेदाग
मुंबई। अभिनेत्री वेरोनिका वनिज, जिन्होंने ‘नॉन स्टॉप धमाल’, ‘बंद तिजोरी’, ‘जो हुकुम मेरे आका’ और ‘आंतरिक’ जैसी फिल्मों में अपने प्रभावशाली अभिनय से पहचान बनाई है, ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति अपनी गहरी सराहना और समर्थन व्यक्त किया है। 7 मई को हुए इस निर्णायक ऑपरेशन में भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन की अहमियत उस क्रूर आतंकी कृत्य के बाद और बढ़ गई, जिसमें निर्दोष पर्यटकों को उनके धर्म की पहचान के आधार पर बेरहमी से मारा गया था। एक कार्यक्रम के दौरान वेरोनिका ने भावुक होकर कहा, “यह कार्रवाई समय की सख्त मांग थी। धर्म के आधार पर किसी की जान लेना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि हमारे सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की साजिश भी है। पर वे इसमें विफल रहे। आज पूरा भारत एकजुट है और इस जघन्य कृत्य ने हमें और करीब ला दिया है। शायद पाकिस्तानी आतंकवादी भूल गए कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी में से एक रहती है, और हम एकजुट होकर ऐसी नफरत का सामना करने में सक्षम हैं। वेरोनिका ने आगे कहा, यह हमला हिंदुओं और भारत के सम्मान की रक्षा के लिए ज़रूरी था। हम लंबे समय से उकसावे और हमलों का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब समय है जवाब देने का। भारतीय सेना ने बहादुरी से वही किया और देशवासियों को गौरवान्वित किया। मैं भारत सरकार और हमारी वीर सेना की आभारी हूं। मुझे भारतीय होने पर गर्व है। भारत माता की जय। जय हिंद।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments