Friday, October 18, 2024
Google search engine
HomeCrimeमुंबई में एसिड अटैक: पत्नी को विवाहेत्तर संबंध का पता चलने पर...

मुंबई में एसिड अटैक: पत्नी को विवाहेत्तर संबंध का पता चलने पर पति ने किया हमला

मुंबई। मुंबई के मालवणी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर एसिड से हमला कर दिया। आरोपी पति, शब्बीर खान (34), पर उसकी पत्नी ने विवाहेत्तर संबंध का आरोप लगाया था, जिसके बाद यह घटना हुई। हमले में घायल महिला को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शब्बीर और उसकी पत्नी का 2019 में प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन शादी के बाद महिला को पता चला कि उसका पति बेरोजगार है और उसे नशे की लत भी है। इससे भी बड़ा झटका तब लगा जब उसे शब्बीर के किसी और महिला के साथ अफेयर के बारे में पता चला। इन कारणों से महिला ने तलाक लेने का निर्णय किया, जिससे शब्बीर नाराज हो गया।
मायके में घुसकर एसिड अटैक
महिला ने पति से अलग होकर अपने मायके में रहना शुरू कर दिया था, लेकिन शब्बीर बुधवार सुबह अचानक उसके मां के घर पहुंचा और पत्नी के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। हमले में महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शब्बीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 124(2), 311, 333 और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शब्बीर खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पीड़िता का इलाज कूपर अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments