HomeReligionझांसी में 28वें चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का...

झांसी में 28वें चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

झांसी, उत्तर प्रदेश। पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में झांसी नगर के 33, रानी महल स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में भगवान श्री झूलेलाल जी का 28वां चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इसी क्रम में सोमवार को संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में भगवान श्री झूलेलाल जी की विधि-विधान से आरती की गई और भजन-संध्या सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि भगवान श्री झूलेलाल जी का संदेश समाज में प्रेम, भाईचारे, सेवा और एकता की भावना को मजबूत करने का है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। समाज की एकता बनाए रखने और जरूरतमंदों की सेवा के लिए सभी को मिलकर आगे आना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झांसी की पहचान हमेशा आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए रही है। इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन इसी भावना को और मजबूत करते हैं। आयोजकों के अनुसार चालीहा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान श्री झूलेलाल जी की आरती, प्रसाद वितरण के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। चालीहा साहिब पाठ के भोग साहिब के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद श्रद्धालु पवित्र बेतवा नदी स्थित ओरछा धाम में चालीहा साहिब की ज्योति विसर्जन के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष हरीश हासानी, अध्यक्ष आकाश खियानी, मुख्य संरक्षक चंद्र प्रकाश नैनवानी, मुख्य सचिव जय किशन फबयानी, संरक्षक राम अहूजा, वासुदेव वाधवा, अशोक जैसवानी, सचिन मूलचंद गंगवानी, अमित कुमार गोदबानी, कोषाध्यक्ष अनिल मखीजा, उपाध्यक्ष महेश पवनी, बसंत रंगलानी, राजकुमार बसरानी, घनश्याम दास, प्रमुख सलाहकार ठाकुर नेनवानी, सह-कोषाध्यक्ष नितेश रंगलानी, मीडिया प्रभारी दिनेश कोडवानी, ऑडिटर सीए प्रतीक मेघानी, जतिन बचवानी, धर्मेंद्र खटीक, मोहित लक्षकार, राकेश, सिद्धांत गुप्ता सहित पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments