Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमुंबई मंत्रालय से शख्स ने लगाई छलांग, सुरक्षा जाली ने बचाई जान

मुंबई मंत्रालय से शख्स ने लगाई छलांग, सुरक्षा जाली ने बचाई जान

मुंबई। मंत्रालय भवन से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि, भवन में लगी सुरक्षा जाली की वजह से उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति जमीन से जुड़े एक विवाद में न्याय की मांग को लेकर मंत्रालय पहुंचा था और प्रशासन से निराश होकर उसने यह कदम उठाया।
कौन है छलांग लगाने वाला व्यक्ति?
छलांग लगाने वाले शख्स की पहचान विजय साष्टे के रूप में हुई है, जो पुणे का निवासी है। साष्टे के अनुसार, उसके साथ जमीन के मामले में धोखा हुआ है, लेकिन प्रशासन से उसे कोई राहत नहीं मिल रही थी। न्याय मिलने में देरी से परेशान होकर, उसने सातवीं मंजिल से सुरक्षा जाली पर कूदने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को घेरा
इस घटना पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, “सरकार का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है। सरकारी अधिकारी आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। जनता बेहाल है और सरकार अपनी ही धुन में मस्त है। सपकाल ने आगे यह भी कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी अवैध रिसॉर्ट्स में पार्टियां करते हैं, जबकि आम जनता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब जनता को सुनवाई नहीं मिलती, तो ऐसे आंदोलनकारी कदम उठाने को मजबूर होना पड़ता है।
विपक्ष ने सरकार को घेरा, मामला तूल पकड़ रहा
मंत्रालय की इस घटना ने विपक्ष को सरकार के खिलाफ एक और मुद्दा दे दिया है। विपक्षी दल सरकार पर जनता की उपेक्षा और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, घटना की जांच शुरू कर दी गई है और मंत्रालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments