‘खारची आई भवानी’ की एक झलक

शिवप्रताप मित्र मंडल 30 वर्षों से मना रहा नवरात्र उत्सव

मुंबई। खार पूर्व के पाइप लाइन रोड पर शिवप्रताप मित्र मंडल की ओर से पिछले 30 वर्षों से नवरात्र उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी मंडल की ओर से ‘खारची आई भवानी’ की भव्य प्रतिमा स्थापना कर श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। मंडल अध्यक्ष प्रभाकर राय के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां की गई हैं। प्रमुख सलाहकार डेरिक मारिदास व अन्य पदाधिकारियों में राजेश विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा शामिल हैं। स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर आई भवानी के दर्शन कर रहे हैं और नवरात्र उत्सव में भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *