
प्रमोद कुमार
डोंबिवली। बहू से छेड़छाड़ के आरोप में एक 58 वर्षीय भवन निर्माता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बिल्डर अपनी बहू को कार सिखाने के बहाने उसे गलत तरीके से छू रहा था। जिसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। डोंबिवली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी रतन म्हात्रे के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। रामनगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद हमने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि उक्त भवन निर्माता कार चलाना सिखाने के बहाने बहू के साथ अश्लील हरकतें करता था। जिससे बहू काफी शर्मिंदा थी। लेकिन हिम्मत करके उसने ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उसके बाद पुलिस ने भवन निर्माता रतन म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया।