HomeIndiaJodhpur: राजस्थान संगीत नाटक अकादमी रविवार को 15 साल बाद गूंजेंगे गिटार...

Jodhpur: राजस्थान संगीत नाटक अकादमी रविवार को 15 साल बाद गूंजेंगे गिटार के तार

जोधपुर:(Jodhpur) राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, (Rajasthan Sangeet Natak Akademi) जोधपुर की मासिक संगीत सभा के अन्तर्गत 21 मई, रविवार को शास्त्रीय संगीत सभा का आयोजन किया जायेगा । जिसमें देश के अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गिटार वादक पंडित दीपक क्षीरसागर अपने गिटार की प्रस्तुति देंगे।

अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बताया कि कि कला मर्मज्ञ रमेश बोराणा के वक्त शुरू की गयी योजनाएं जो पिछले 15 वर्षो से बंद पड़ी थी उन्हीं योजनाओं को पुन: आरंभ करने की श्रृंखला में से एक मासिक संगीत सभा जिसके दूसरे माह में शास्त्रीय वादन होगा ।

आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के प्रथम श्रेणी के कलाकार पंडित दीपक क्षीरसागर देश व विदेश के प्रतिष्ठित मंचों पर अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दे चुके हैं। प.दीपक क्षीरसागर ने देश के ख्यातनाम संगीतकार गुरु बीएन. क्षीरसागर एवं. पिता डीबी. क्षीरसागर से शिक्षा प्राप्त की है तथा पंडित सतीश खानवलकर से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की। अपने खूबसूरत गिटार वादन से पंडित क्षीरसागर देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों से अलंकृत किये जा चुके है। पंडित दीपक के साथ प्रख्यात तबला वादक हेमंत जोशी तबले पर संगत करेंगे ।

मालू ने बताया कि कार्यक्रम मुख्य अतिथि मेला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष रमेश बोराणा राज्य मंत्री मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम टाउन हॉल स्थित अकादमी भवन के सभागार किया जायेगा। कार्यक्रम सायंकाल 7 बजे आयोजित किया जायेगा एवं कार्यक्रम नि:शुल्क है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments