भुवनेश बत्तुल बने भाजपा उत्तर मध्य मुंबई म्हाडा सेल के अध्यक्ष

युवा मोर्चा से जिला स्तर तक संगठन में निभा चुके हैं कई महत्वपूर्ण पद, राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव को देखते हुए मिली नई जिम्मेदारी

मुंबई। जमीन से जुड़े जनसेवक भुवनेश बत्तुल को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर मध्य मुंबई म्हाडा सेल के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे महाराष्ट्र शासन में विशेष कार्यकारी अधिकारी (SEO) के पद पर भी कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भुवनेश बत्तुल का भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय योगदान रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत युवा मोर्चा के वार्ड अध्यक्ष के रूप में की थी। इसके बाद वे वार्ड अध्यक्ष, भाजपा बांद्रा पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष, भाजपा बांद्रा पूर्व विधानसभा महासचिव, भाजपा उत्तर मध्य जिला सचिव और भाजपा उत्तर मध्य जिला कार्यकारिणी सदस्य जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्तमान में उन्हें भाजपा उत्तर मध्य मुंबई म्हाडा सेल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही वे महाराष्ट्र शासन में विशेष कार्यकारी अधिकारी (SEO) के रूप में भी कार्यरत हैं। उनकी नई नियुक्ति को संगठन में उनके अनुभव और सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि वे म्हाडा से जुड़े नागरिकों के आवास, पुनर्विकास और अन्य समस्याओं को संबंधित प्रशासनिक स्तर पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *