HomeIndiaNew Delhi: कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में मंथन जारी, अटकलों...

New Delhi: कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में मंथन जारी, अटकलों को किया खारिज

New Delhi

नई दिल्ली:(New Delhi) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस पार्टी में मंथन जारी है। पार्टी अध्यक्ष आज या कल फैसला ले सकते हैं।

सुरजेवाला ने मीडिया से अनुरोध करते हुए कहा कि कर्नाटक से जुड़ी कोई गलत खबर न चलाएं। जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे हम मीडिया से आधिकारिक तौर पर साझा करेंगे।

हालांकि कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सिद्धारमैया को पार्टी कर्नाटक का मुख्यमंत्री बना सकती है। आज (बुधवार) शाम तक उनके नाम की घोषणा होने की संभावना है।

इस संदर्भ में कांग्रेस सूत्र ने आगे कहा कि पार्टी आलाकमान ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को मना लिया है और उन्हें उपमुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया गया है। हालांकि इस मुद्दे पर शिवकुमार ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन शिवकुमार के समर्थक दिल्ली पहुंचे हैं और उनको मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं।

दूसरी तरफ सिद्धारमैया के समर्थक भी उत्साहित हैं और उनके आधिकारिक आवास पर पहुंच रहे हैं। डीके शिवकुमार ने अपने बयान में कहा था कि वे हर हाल में कांग्रेस के साथ खड़े हैं और कभी भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments