उन्नाव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का भव्य स्वागत

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की स्थिति पर हुई चर्चा

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का उन्नाव के गदनखेड़ा चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ और ‘मोना मिश्रा जिंदाबाद’ के नारों से पूरा चौराहा गूंज उठा। बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा लखनऊ से झांसी मंडल सम्मेलन में शामिल होने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद आराधना मिश्रा ने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा को अपनी गाड़ी में साथ बैठाया और कानपुर सीमा के जाजमऊ तक उनके साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की स्थिति और संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर विस्तार से जानकारी ली। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि जिले में कांग्रेस का गठबंधन मजबूत है। उन्होंने संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों के संबंध में भी अपनी बात रखी। स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष आभा वर्मा, महासचिव अजय गौतम, युसूफ फारुकी, सुयश बाजपेई, शहर अध्यक्ष फैज फारुकी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, जंग बहादुर सिंह, सूरज रावत, संजीव श्रीवास्तव, जयविंद सिंह, बाबूराम निषाद, सैयद सैफ, सरफराज गांधी, सुनील कुशवाहा, सियाराम पाल, राजेश कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा, अजय कुशवाहा, राजकिशोर शर्मा, अनुराग सिंह, सुभाष सिंह, मुनेश्वर वर्मा, महेश प्रजापति और इम्तियाज गुड्डू यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *