उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार नीचे गिरी, सात लोग घायल

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उन्नाव जिले में बुधवार सुबह करीब 10 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर एक कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में कोलकाता के सात लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग कश्मीर से कोलकाता जा रहे थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। हादसा माखी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 404 के पास हुआ। घायलों की पहचान मिन्हाजुदीन, काजी हसन, ममतज, हालीमा, शालिमा, सूरज और अबु सलम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। थानाध्यक्ष योगेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *