भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी का संकल्प

बालाघाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को हुआ। इस अवसर पर बालाघाट जिले के भाजपा के 37 संगठनात्मक मंडलों और 1785 बूथों पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम से पहले भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे के नेतृत्व में जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सुनी और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों के नवाचार, जनभागीदारी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने इतिहास को रोचक तरीके से समझने के लिए मुंबई के कृष्ण शेषाद्रि द्वारा तैयार वेबसाइट की चर्चा की। इसके साथ ही नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, स्वच्छता, तिरंगे के प्रति जनभावना, पीएम स्वनिधि से लाभान्वित महिला स्ट्रीट वेंडर्स, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उद्यमिता और मिशन शक्तिसैट के माध्यम से विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल प्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ केवल एक संबोधन नहीं, बल्कि देश के सामान्य नागरिकों के अनुभवों, नवाचारों और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम बन चुकी है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे प्रयासों से बदलाव लाने वाले लोगों को देश के सामने प्रस्तुत करना प्रत्येक नागरिक को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में सरकार के साथ समाज और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। छोटे सकारात्मक प्रयास जब जनआंदोलन का रूप लेते हैं, तभी बड़े परिवर्तन संभव होते हैं। भाजपा बालाघाट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सतीश लिल्हारे ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे सामान्य नागरिकों की प्रेरक कहानियों को सामने लाते हैं। इससे कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और आत्मनिर्भरता जैसे अभियानों को गांव और क्षेत्र में जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी एवं रजेगांव मंडल प्रभारी जितेन्द्र चौधरी ने ओरछा प्रवास के दौरान अपने वाहन में ‘मन की बात’ सुनी। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा और विज्ञान-तकनीक के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी आज के भारत की नई सोच को प्रदर्शित करती है। उन्होंने अपने आसपास सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों और उनके कार्यों की जानकारी समाज के सामने लाने की जिम्मेदारी निभाने की बात कही।

