HomeMaharashtraचेंबूर में सरकारी जमीन पर बने 23 अवैध व्यावसायिक गालों पर चला...

चेंबूर में सरकारी जमीन पर बने 23 अवैध व्यावसायिक गालों पर चला जिलाधिकारी सौरभ कटियार का बुलडोजर

2 एकड़ 11 गुंठे सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

मुंबई। मुंबई उपनगर के चेंबूर स्थित शंकरा कॉलोनी परिसर में सरकारी जमीन पर अनधिकृत रूप से बनाए गए 23 व्यावसायिक गालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सौरभ कटियार के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान 2 एकड़ 11 गुंठे सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन के अनुसार, मौजे चेंबूर, न.भू.क्र. 823, सर्वे नंबर 376 में कुल 2 एकड़ 11 गुंठे सरकारी जमीन है। इस जमीन पर अनधिकृत रूप से 23 व्यावसायिक गाले बनाए गए थे। प्रशासन की टीम ने इन अवैध निर्माणों को निष्कासित कर सरकारी जमीन को अपने कब्जे में लिया।
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान
मुंबई उपनगर जिलाधिकारी सौरभ कटियार के मार्गदर्शन में जिले की सरकारी जमीनों से अनधिकृत अतिक्रमण हटाने के लिए सभी संबंधित प्रशासनिक विभागों के समन्वय से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राजस्व प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी जमीन का संरक्षण करना और उस पर होने वाले अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी रोक लगाना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुंबई उपनगर जिले की अन्य सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ भी आने वाले दिनों में इसी तरह तेज गति से विशेष अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई
यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी, पूर्व उपनगर, उपजिलाधिकारी (अति/निष्का), चेंबूर, उपविभागीय अधिकारी (पूर्व उपनगर) तथा तहसीलदार, कुर्ला-मुलुंड के समन्वय से राजस्व विभाग की टीम ने की। कार्रवाई के दौरान बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से आवश्यक मशीनरी उपलब्ध कराई गई, जबकि पुलिस विभाग की ओर से मौके पर कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त तैनात किया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई से सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और गति मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments