HomeMaharashtraचलती लोकल ट्रेन से धक्का देकर यात्री की हत्या का मामला: दूसरे...

चलती लोकल ट्रेन से धक्का देकर यात्री की हत्या का मामला: दूसरे चश्मदीद ने पुलिस के सामने घटना की पुष्टि की

मुंबई। मुंबई की चलती लोकल ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दिए जाने के कारण एक यात्री की मौत के मामले में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने शनिवार को दूसरे चश्मदीद गवाह का बयान दर्ज किया। इस बीच, मृतक 62 वर्षीय कैजेटन डेनिस पेरिस का अंतिम संस्कार शनिवार को सांताक्रूज स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च में किया गया। पुलिस के अनुसार, दूसरे प्रत्यक्षदर्शी गवाह मूक-बधिर हैं। उन्होंने अपना बयान लिखित रूप में दर्ज कराया। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि इस गवाह ने पहले चश्मदीद द्वारा बताए गए घटनाक्रम की पुष्टि की है। जांच के अनुसार, आरोपी दोपहर करीब 1:07 बजे लोअर परेल स्टेशन पर लोकल ट्रेन में सवार हुआ था, जबकि कैजेटन डेनिस पेरिस माहिम स्टेशन से ट्रेन में चढ़े थे। पुलिस का कहना है कि ट्रेन में सफर के दौरान पेरिस ने आरोपी से दिव्यांगों के लिए आरक्षित डिब्बे में सीट पर बैठने को लेकर सवाल किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। यह विवाद ट्रेन के दरवाजे के पास हुआ। आरोप है कि हाथापाई के दौरान आरोपी ने पेरिस को चलती ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने मामले की जांच तेज कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments