Home Architecture Breaking ईरानी बस्ती में पुलिस का तड़के वाला तूफान! 3 वांटेड गिरफ्तार, 8...

ईरानी बस्ती में पुलिस का तड़के वाला तूफान! 3 वांटेड गिरफ्तार, 8 लाख का ड्रग्स जब्त

0

इंद्र यादव/मुंबई। कल्याण की ईरानी बस्ती में आज सुबह पुलिस ने ऐसा तूफान मचाया कि लोग अभी भी आंख मल रहे हैं!अंबिवली की ईरानी बस्ती में 12 अगस्त की सुबह, जब बाकी दुनिया सो रही थी, तब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन शुरू हो गया। मकोका, चोरी और कई पुराने मामलों में वांटेड तीन आरोपी पकड़े गए। दो महिलाएं और एक मर्द। जैसे पूरा परिवार ही वांटेड हो!सबसे बड़ा सरप्राइज ये रहा कि आरोपी मोहम्मद गुलाम हुसेन जाफरी उर्फ शाहरुख के पास से 40 ग्राम मेफेड्रॉन (MD) ड्रग्स मिला। कीमत? लगभग 8 लाख रुपये! यार, इतने पैसे में तो कोई अच्छा सा घर का किराया दे सकता था, लेकिन इन्होंने नशे का सामान चुना। अब समझ लो, जेब में 8 लाख का “सपना” था, लेकिन पुलिस ने सपना तोड़ दिया।खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन में NDPS कानून के तहत केस दर्ज हो गया। पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे के आदेश और सहायक पुलिस आयुक्त अशोक होनमाने की निगरानी में हुई। 17 अधिकारी और 55 जवान – यानी पुलिस का पूरा फौज ही आ गया था। बस्ती वाले सोच रहे होंगे, “अरे बाप रे, आज तो शादी नहीं, गिरफ्तारी का जुलूस निकला है!”पुलिस ने साफ बता दिया – चाहे कोई कितना भी छुप जाए, वांटेड रहने का शौक अब सस्ता नहीं। और ड्रग्स बेचने वाले भाइयों को भी सबक मिल गया कि 8 लाख का सामान रखने से पहले जेल का रूम नंबर याद कर लो।एक सुबह, तीन गिरफ्तार, आठ लाख का सामान जब्त… और पुलिस का मैसेज बिल्कुल साफ – नशा बेचोगे तो सुबह-सुबह दरवाजा खटखटाएंगे, चाय भी नहीं पिलाएंगे!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here