HomeLifestyleTravelबेस्ट के 79वें स्थापना दिवस पर मेयर ऋतु तावड़े का संकल्प, 'बेस्ट...

बेस्ट के 79वें स्थापना दिवस पर मेयर ऋतु तावड़े का संकल्प, ‘बेस्ट को फिर से बनाएंगे मजबूत’

मुंबई। मुंबई की जीवनरेखा माने जाने वाले बेस्ट (BEST) उपक्रम के 79वें महापालिकीकरण दिवस के अवसर पर आयोजित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्नेह सम्मेलन में मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने प्रमुख उपस्थिति दर्ज कराई।इस अवसर पर मेयर ऋतु तावड़े ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका हमेशा बेस्ट के साथ मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बेस्ट उपक्रम को फिर से पूरी ताकत के साथ सशक्त बनाने के लिए सभी मिलकर प्रतिबद्ध हैं।कार्यक्रम में उपमहापौर संजय घाड़ी, बेस्ट समिति की अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव, बेस्ट की महाप्रबंधक डॉ. सोनिया सेठी सहित कई गणमान्य अतिथि, बेस्ट के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।मेयर ऋतु तावड़े ने बेस्ट कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि “बेस्ट है, इसलिए मुंबई श्रेष्ठ है।” उन्होंने बेस्ट के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को 79वें बेस्ट दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments