HomeLifestyleTravel9 अगस्त को बांद्रा-गोरेगांव हार्बर लाइन पर 5 घंटे का जम्बो ब्लॉक,...

9 अगस्त को बांद्रा-गोरेगांव हार्बर लाइन पर 5 घंटे का जम्बो ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

मुंबई। पश्चिम रेलवे द्वारा रविवार, 9 अगस्त 2026 को इंजीनियरिंग, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव कार्य के लिए बांद्रा और गोरेगांव स्टेशनों के बीच हार्बर लाइन पर जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा।पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, ब्लॉक के दौरान अप एवं डाउन हार्बर लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान मध्य रेलवे की छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)-बांद्रा-CSMT तथा CSMT/पनवेल-गोरेगांव-CSMT/पनवेल हार्बर लाइन की सभी लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। इसके अलावा, पश्चिम रेलवे की चर्चगेट-गोरेगांव-चर्चगेट के बीच संचालित होने वाली कुछ धीमी (स्लो) लोकल ट्रेन सेवाएं भी निरस्त की जाएंगी।पश्चिम रेलवे ने बताया कि रद्द की गई उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की सूची संबंधित स्टेशनों के स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध रहेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे जम्बो ब्लॉक को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments