Homeठाणेश्रीनगर में अयप्पा मंदिर के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके...

श्रीनगर में अयप्पा मंदिर के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

इंद्र यादव/मुंबई। ठाणे के श्रीनगर इलाके में अयप्पा मंदिर के पास सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच स्थानीय लोगों ने मंदिर के पास एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखाई दी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारणों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास मृतक की पहचान या घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह श्रीनगर पुलिस या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करे। मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments