HomeBusinessफैशन डिजाइनर आयशा शेट्टी का 'याशना कलेक्शन' महिलाओं के दिलों पर कर...

फैशन डिजाइनर आयशा शेट्टी का ‘याशना कलेक्शन’ महिलाओं के दिलों पर कर रहा राज

मुंबई। भारतीय पारंपरिक परिधानों को आधुनिक फैशन के साथ नए अंदाज में प्रस्तुत करने वाली फैशन डिजाइनर आयशा शेट्टी के नेतृत्व में संचालित ‘याशना कलेक्शन’ द्वारा मुंबई के इनॉर्बिट मॉल में विशेष साड़ी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी 16 अगस्त तक चलेगी, जहां महिलाओं के लिए पारंपरिक, डिजाइनर और हस्तनिर्मित साड़ियों की आकर्षक श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी में विभिन्न अवसरों और महिलाओं की अलग-अलग पसंद को ध्यान में रखते हुए ब्राइडल साड़ियां, बनारसी सिल्क, कांजीवरम सिल्क, कस्तूरी ट्रेडिशनल सिल्क, क्लासिक हैंडलूम, जरी, जॉर्जेट, डिजाइनर और हस्तनिर्मित साड़ियों का विशेष संग्रह उपलब्ध कराया गया है। आयोजन का उद्देश्य भारतीय साड़ी की पारंपरिक खूबसूरती को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ते हुए ग्राहकों तक पहुंचाना है। गौरतलब है कि गोरेगांव (पश्चिम) के आजाद नगर स्थित वैभव बिल्डिंग, शॉप नंबर-24 में संचालित ‘याशना कलेक्शन’ ने हाल ही में अपने दो वर्ष पूरे किए हैं। कम समय में इस ब्रांड ने साड़ी प्रेमियों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और गुणवत्ता तथा डिजाइनों के कारण लोकप्रियता हासिल की है। याशना कलेक्शन केवल अपने स्टोर तक सीमित नहीं है। इसकी डिजाइनर साड़ियों का प्रदर्शन विभिन्न फैशन शो और रैंप वॉक में भी किया जा चुका है। हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित फैशन शो तथा मुंबई के घाटकोपर में आयोजित फैशन इवेंट में भी याशना कलेक्शन की साड़ियों ने अपनी आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक शिल्प के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए याशना कलेक्शन की साड़ियां ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। ग्राहक ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट और इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से विभिन्न डिजाइनों को देखकर अपनी पसंद की साड़ी ऑर्डर कर सकते हैं। फैशन डिजाइनर आयशा शेट्टी ने कहा कि उनका उद्देश्य भारतीय साड़ी की समृद्ध परंपरा को आधुनिक फैशन ट्रेंड्स के साथ जोड़कर देशभर की महिलाओं तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा, “मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि याशना कलेक्शन में आने वाली हर महिला को उसकी पसंद और व्यक्तित्व के अनुरूप कुछ खास मिले। साड़ी पहनने का अंदाज हर महिला का अपना होता है और मैं चाहती हूं कि हमारे कलेक्शन के माध्यम से वह अपने इस अंदाज को और खूबसूरती से दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सके। आने वाले समय में याशना कलेक्शन को और बड़े स्तर तक ले जाना मेरा सपना है।” शादी, पारिवारिक समारोह, त्योहारों और विशेष अवसरों के लिए तैयार किया गया याशना कलेक्शन महिलाओं के लिए पारंपरिक शिल्प, उत्कृष्ट गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइन का आकर्षक संगम प्रस्तुत कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments