
मुंबई। भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत संस्था ‘स्पिक मैके’ (SPIC MACAY) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से मुंबई स्थित लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संस्था की गतिविधियों और भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं संस्कृति के संरक्षण से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था की गतिविधियों पर आधारित ‘संदेश’ पुस्तिका की प्रति भी राज्यपाल को भेंट की गई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को आईआईटी दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘स्पिक मैके’ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर कल्पेन शुक्ला, नेहा बंद्योपाध्याय, गीता प्रकाश, सब्यसाची डे और सिम्पी सिंह उपस्थित थे।

