HomeCrimeपहचान छिपाकर रह रहे थे आरोपी, पुलिस ने 21 साल पुराने मामलों...

पहचान छिपाकर रह रहे थे आरोपी, पुलिस ने 21 साल पुराने मामलों में किया गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में स्थित डी.एन.नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज दो पुराने मामलों के फरार आरोपियों को पुलिस ने खोज निकालकर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी न्यायालय में सुनवाई के दौरान लगातार अनुपस्थित रह रहे थे, जिसके कारण उनके खिलाफ अदालत द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार पहला आरोपी गुलाम नादर गुलाम रसूल शेख (58 वर्ष) निवासी अंसारी मोहल्ला, अंधेरी पश्चिम का रहने वाला है। उसके खिलाफ वर्ष 2005 में डी.एन.नगर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 44/2005 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 324 और 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई कोर्ट केस नंबर PW/209/2005 के रूप में चल रही है। दूसरा आरोपी मोहम्मद गुलाम नबी उर्फ मोहम्मद जमाल मोहम्मद उस्मान शेख (53 वर्ष) निवासी अजमेरी मोहल्ला, अंधेरी पश्चिम का रहने वाला है। उसके खिलाफ वर्ष 2005 में अपराध क्रमांक 414/2005 के तहत धारा 337, 427 और 304(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई कोर्ट केस नंबर PW/9612/2005 में चल रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों की सुनवाई मुंबई के अंधेरी पूर्व स्थित प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी (JMFC) के 10वें न्यायालय में चल रही थी। लंबे समय से अदालत में उपस्थित नहीं होने के कारण न्यायालय ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जाहिरनामा जारी किया था। आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों अपनी पहचान छिपाकर और नाम बदलकर रह रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी एवं स्थानीय सूचना के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान यह पुष्टि हुई कि दोनों वही आरोपी हैं जिनकी पुलिस और अदालत को लंबे समय से तलाश थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस उपनिरीक्षक अंजली वाणी के नेतृत्व में की गई। टीम में पुलिस हवलदार दुगाणे, साबळे तथा पुलिस शिपाई घोघळे, मेहेत्रे और पटेल शामिल थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी की विशेष मुहिम आगे भी जारी रहेगी तथा न्यायालय से फरार चल रहे अन्य आरोपियों के खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments