HomeCrimeमीरा रोड में ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस का छापा: 12 महिलाओं का...

मीरा रोड में ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस का छापा: 12 महिलाओं का रेस्क्यू, 9 गिरफ्तार, व्हिस्की और बीयर का स्टॉक भी जब्त

मुंबई। मीरा रोड के काशिगाव पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई-अहमदाबाद हाईवे स्थित दाराज ढाबे के समीप संचालित ‘सी क्वीन पैलेस’ ऑर्केस्ट्रा बार पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि बार के कैशियर समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, मीरा-भायंदर, वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय के परिमंडल-1 के पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बार पर अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान बार में कथित रूप से अवैध गतिविधियां संचालित होती पाई गईं। पुलिस ने मौके से एक कैशियर और आठ वेटरों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही बार का मालिक और मैनेजर मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बार से 50 हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में व्हिस्की और बीयर का स्टॉक भी जब्त किया गया, जिसे अवैध रूप से रखा गया बताया जा रहा है। काशिगाव पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित अवैध ऑर्केस्ट्रा बारों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments