HomeLifestyleTravelमुंबई सेंट्रल–सूरत फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस को उमरगाम रोड स्टेशन पर मिला अतिरिक्त...

मुंबई सेंट्रल–सूरत फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस को उमरगाम रोड स्टेशन पर मिला अतिरिक्त ठहराव

मुंबई। यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 12921/12922 मुंबई सेंट्रल–सूरत फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस को उमरगाम रोड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 13 जून 2026 से प्रभावी होगी।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 12921 मुंबई सेंट्रल–सूरत फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस उमरगाम रोड स्टेशन पर शाम 7:58 बजे पहुंचेगी और 8:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके चलते यह ट्रेन वापी स्टेशन पर रात 8:18 बजे पहुंचेगी तथा 8:20 बजे रवाना होगी।इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12922 सूरत–मुंबई सेंट्रल फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस भी 13 जून 2026 से उमरगाम रोड स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन यहां सुबह 7:25 बजे पहुंचेगी और 7:27 बजे प्रस्थान करेगी।रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस अतिरिक्त ठहराव से उमरगाम रोड और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा मुंबई, वापी और सूरत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की आवाजाही अधिक सुविधाजनक होगी।यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे ट्रेनों के समय, ठहराव और रेक संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://www.enquiry.indianrail.gov.in? पर जानकारी प्राप्त करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments