
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। नगर पालिका में प्रथम चरण की जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रामजी गुप्ता द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।नगर क्षेत्र में सत्तासी प्रगणक एवं पंद्रह पर्यवेक्षक प्रथम चरण की जनगणना में लगे हैं। जिसमें से चौवालीस प्रगणक एवं तीन पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मिष्ठान देखकर सम्मानित किया। प्रथम चरण जनगणना 22 से लेकर 20 जून तक चलेगी, जिसमें लगे हुए सभी प्रगणक अपनी एच एल बी में घर-घर जाकर नागरिकों से उनके आवास, शौचालय, स्नानगृह, टीवी, कार, मोटर साइकिल आदि जैसे तैतीस प्रश्नों को पूछकर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता, नोडल अधिकारी ताहिर अली काजमी, सिद्धू मिश्रा, अभिषेक तिवारी उर्फ लंकेश, चंद्र प्रकाश, ठाकुर प्रसाद, संतोष सिंह, सुधा यादव, मीना कुमारी, प्रदीप कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, सुरेंद्र, जितेंद्र सिंह, विजय कुमार, अजय पाल, अजय सिंह, रवींद्र कुमार, केतन गुप्ता, अनूप कुमार, ऋषभ गुप्ता, आकाश सैनी, मनीष, वासू गुप्ता, अशोक, रामचंद्र, राहुल आदि मौजूद रहे।



