HomeBusinessबैंक ऑफ इंडिया ने मुंबई में शुरू की ‘स्ट्रैटेजिक बिजनेस ब्रांच’, डिजिटल...

बैंक ऑफ इंडिया ने मुंबई में शुरू की ‘स्ट्रैटेजिक बिजनेस ब्रांच’, डिजिटल और पार्टनरशिप आधारित फाइनेंसिंग को मिलेगा बढ़ावा

मुंबई। बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को मुंबई के नरीमन पॉइंट में अपनी विशेष स्ट्रैटेजिक बिजनेस ब्रांच (SBB) का उद्घाटन किया है। यह नई शाखा डिजिटल एवं पार्टनरशिप-आधारित वित्तपोषण (फाइनेंसिंग) व्यवसाय पर केंद्रित होगी और आधुनिक वित्तीय सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शाखा का उद्घाटन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजनीश कर्नाटक ने किया। इस अवसर पर बैंक के कार्यकारी निदेशक पी. आर. राजगोपाल  सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। नई स्ट्रैटेजिक बिजनेस ब्रांच के माध्यम से पूल बायआउट, को-लेंडिंग, TReDS तथा सप्लाई चेन फाइनेंस जैसी सेवाओं को एकीकृत रूप से संचालित किया जाएगा। बैंक का उद्देश्य इन क्षेत्रों में व्यवसाय का विस्तार करने के साथ-साथ परिचालन दक्षता और जोखिम प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। इस अवसर पर डिजिटल लेंडिंग विभाग के महाप्रबंधक रवि शंकर ने कहा कि एसबीबी की स्थापना बैंक के पार्टनरशिप-आधारित ऋण वितरण तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि विभिन्न रणनीतिक व्यवसाय खंडों को एक समर्पित शाखा के अंतर्गत लाने से व्यवसाय की स्केलेबिलिटी, पोर्टफोलियो मॉनिटरिंग और परिचालन दक्षता में सुधार होगा तथा कॉरपोरेट ग्राहकों की बदलती वित्तीय आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा। बैंक के अनुसार, यह शाखा पार्टनरशिप-आधारित फाइनेंसिंग के लिए एक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में कार्य करेगी। साथ ही यह बैंक की दीर्घकालिक और सतत व्यवसायिक वृद्धि की रणनीति को समर्थन देने के साथ मजबूत गवर्नेंस और प्रभावी जोखिम नियंत्रण सुनिश्चित करेगी। नई शाखा की शुरुआत को बैंक ऑफ इंडिया के डिजिटल परिवर्तन और नवाचार आधारित बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments