Thursday, May 21, 2026
Google search engine
HomeCrime“ठाणे को नशामुक्त” बनाने के अभियान में बड़ी कार्रवाई, दो दिन में...

“ठाणे को नशामुक्त” बनाने के अभियान में बड़ी कार्रवाई, दो दिन में 12 नशाखोर गिरफ्तार

ठाणे। ठाणे पुलिस आयुक्तालय द्वारा चलाए जा रहे “ठाणे को नशामुक्त” अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से ठाणे पुलिस ने अपराध शाखा और विशेष टीमों को सक्रिय करते हुए कालवा, मुंब्रा और दाइघर क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। 19 और 20 मई के दौरान चलाए गए दो दिवसीय अभियान में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 12 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से नशा करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और गांजा बरामद किया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की मेडिकल जांच कर उन्हें एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अधिकतर युवक 20 से 30 वर्ष आयु वर्ग के हैं और मुंब्रा तथा दाइघर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस कार्रवाई से यह भी सामने आया है कि इन इलाकों में युवाओं के बीच नशे की प्रवृत्ति तेजी से फैल रही है, जिस पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार गश्त और छापेमारी अभियान चला रही है। दाइघर पुलिस स्टेशन की टीम ने 18 मई की रात गोतेघर इलाके में बंटी होटल के पास खुले स्थान पर गांजा सेवन करते हुए पुजाराम भुसी चौहान (26) को गिरफ्तार किया। वहीं 19 मई को शिलफाटा स्थित खान कंपाउंड में मोहम्मद शकलीन मोहम्मद शाहिद (23) को गांजा पीते हुए पकड़ा गया। कालवा पुलिस स्टेशन की गश्ती टीम ने शांतिनगर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे खुले मैदान से हानन फैयाज शेख (22) को गिरफ्तार किया। सबसे अधिक कार्रवाई मुंब्रा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में देखने को मिली। पुलिस ने अजीज मोइज अर्शीवाला (32), सलमान जाकिरुल्लाह खान (32), जाकिर कादरी (20), राशिद अहमद जुल्फिकार अहमद (20), सुलेमान सैफुर अली (21), रिहाना अकील खान (20), विनायक सुभाष मोरे, फहीम सईद खान (19) और अमन इकबाल खान (19) सहित कई युवकों को अलग-अलग स्थानों से गांजा सेवन करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आयुक्तालय ने साफ कहा है कि “ठाणे को नशामुक्त” बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments