Wednesday, May 20, 2026
Google search engine
HomeArchitectureनानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना में किसानों की तकनीकी समस्याएं तत्काल दूर...

नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना में किसानों की तकनीकी समस्याएं तत्काल दूर करने के निर्देश

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार की नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना के क्रियान्वयन में किसानों को आने वाली तकनीकी समस्याओं को तत्काल दूर कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने अधिकारियों को दिए। बुधवार को मंत्रालय में आयोजित नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना की समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने कहा कि शासन की शर्तों के अनुसार फार्मर आईडी में आवश्यक सुधार कर किसानों के आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने तुषार सिंचन (स्प्रिंकलर सिंचाई) प्रणाली के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय किसानों को आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधायक प्रकाश सोळंके, स्मार्ट परियोजना की परियोजना संचालक मीनल करणवाल तथा उपसचिव कचरे भी उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने कहा कि रेशम योजना से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए रेशम विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक निर्णय लिए जाएं, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन में आने वाली तकनीकी खामियों को दूर कर किसानों को योजनाओं का लाभ सरल और त्वरित तरीके से उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments