HomeCrimeडीआरआई का बड़ा एक्शन, 7 करोड़ की कोकीन के साथ अंतरराष्ट्रीय ड्रग...

डीआरआई का बड़ा एक्शन, 7 करोड़ की कोकीन के साथ अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

मुंबई। डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त की गई है। डीआरआई सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने शनिवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर नैरोबी से आए एक यात्री जेज़रील लुवाडो को हिरासत में लिया। जांच के दौरान उसके पास से 1426 ग्राम कोकीन बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के एक अन्य सदस्य का खुलासा किया, जिसकी पहचान नागपाड़ा निवासी ए.डी. पटेल के रूप में हुई। इसके बाद डीआरआई टीम ने उसे भी तस्करी में सहयोग और उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि कोकीन की यह खेप किसे सप्लाई की जानी थी तथा इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के अन्य सदस्य कौन हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments