Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमहाराष्ट्र स्थापना दिवस 2026 : राज्यभर धूमधाम से होगा आयोजन, शिवाजी पार्क...

महाराष्ट्र स्थापना दिवस 2026 : राज्यभर धूमधाम से होगा आयोजन, शिवाजी पार्क में मुख्य ध्वजारोहण समारोह

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य का 67वां स्थापना दिवस 1 मई 2026 को पूरे राज्य में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य शासकीय ध्वजारोहण समारोह सुबह 8 बजे एक साथ आयोजित किया जाएगा। मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में राज्यपाल के हाथों मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में मुख्य ध्वजारोहण किया जाएगा। राजशिष्टाचार विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार राज्य के सभी विभागीय और जिला मुख्यालयों पर संबंधित पालकमंत्री, मंत्री या राज्य मंत्री के हस्ते ध्वजारोहण होगा। इसके तहत ठाणे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बीड में सुनेत्रा अजित पवार, नागपुर में चंद्रशेखर बावनकुळे, अहमदनगर (अहिल्यानगर) में राधाकृष्ण विखे-पाटील, नंदुरबार में हसन मुश्रीफ, सांगली में चंद्रकांत पाटील, नाशिक में गिरीश महाजन, पालघर में गणेश नाईक, जळगांव में गुलाबराव पाटील, अमरावती में बाबासाहेब पाटील, यवतमाळ में संजय राठौड़, मुंबई शहर में मंगलप्रभात लोढ़ा, रत्नागिरी में उदय सामंत, धुले में जयकुमार रावल, जालना में पंकजा मुंडे, नांदेड में अतुल सावे, चंद्रपुर में डॉ. अशोक वुईके, सातारा में शंभूराज देसाई, मुंबई उपनगर में आशिष शेलार, वाशिम में दत्तात्रय भरणे, रायगढ़ में आदिती तटकरे, लातूर में शिवेंद्रसिंह भोसले, सोलापुर में जयकुमार गोरे, हिंगोली में नरहरी झिरवाळ, गोंदिया में संजय सावकारे, छत्रपति संभाजीनगर में संजय शिरसाट, धाराशिव में प्रताप सरनाईक, बुलढाणा में मकरंद जाधव, सिंधुदुर्ग में नितेश राणे, अकोला में आकाश फुंडकर, कोल्हापुर में प्रकाश आबिटकर, पुणे में माधुरी मिसाळ, गडचिरोली में आशिष जयस्वाल, भंडारा में योगेश कदम, वर्धा में डॉ. पंकज भोयर और परभणी में मेघना बोर्डीकर द्वारा ध्वज फहराया जाएगा। मुख्य शासकीय समारोह में आमंत्रितों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सुबह 7:15 से 9 बजे के बीच किसी अन्य शासकीय या अर्ध-शासकीय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित न करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर जिला एवं विभागीय मुख्यालयों पर पुलिस, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा दल और अग्निशमन दल की परेड आयोजित की जाएगी तथा शासकीय इमारतों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। ध्वजारोहण के दौरान ‘वंदे मातरम्’, राष्ट्रगान और राज्यगीत प्रस्तुत किया जाएगा तथा राष्ट्रध्वज संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में राज्यभर में वृक्षारोपण, भाषण, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, प्रभात फेरियां तथा विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करने का भी आवाहन किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments