Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeIndiaग्वालियर को मिलेगी नई रफ्तार: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वेस्टर्न बायपास...

ग्वालियर को मिलेगी नई रफ्तार: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वेस्टर्न बायपास परियोजना का किया निरीक्षण

ग्वालियर/भोपाल: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को ग्वालियर में प्रस्तावित वेस्टर्न बायपास परियोजना का निरीक्षण कर इसकी प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने इस परियोजना को ग्वालियर के संतुलित और समग्र विकास की दिशा में “मील का पत्थर” बताया।निरीक्षण के दौरान सिंधिया ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गति और समय-सीमा की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को तय समय में उच्च मानकों के साथ पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र को शीघ्र बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिल सके। सिंधिया ने बताया कि यह बायपास परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की स्वीकृति से शुरू हो रही है। 29 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर लगभग ₹1347 करोड़ खर्च होंगे और इसे 4-लेन हाईवे के रूप में विकसित किया जाएगा। यह बायपास 88 किमी लंबे ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा और आगे शिवपुरी एक्सप्रेसवे तक कनेक्टिविटी देगा।
यातायात में क्रांतिकारी सुधार की उम्मीद
परियोजना में 3 एंट्री-एग्जिट पॉइंट बनाए जाएंगे, जिससे 88 किमी की दूरी महज 35 मिनट और 30 किमी की दूरी 20 मिनट में तय की जा सकेगी। साथ ही पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए 13 अंडरपास का निर्माण भी प्रस्तावित है।
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई दिशा
सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर में इस समय करीब ₹6500 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इनमें ₹1400 करोड़ की लागत से 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड और ₹5000 करोड़ की आगरा-ग्वालियर 6-लेन एक्सप्रेसवे शामिल हैं। इन परियोजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और मजबूत बनाया जाएगा।
एयरपोर्ट, रेलवे और स्टेडियम का विस्तार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्वालियर में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जाएगा, वहीं करीब ₹300 करोड़ की लागत से एक आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी बनाया जाएगा। इसके अलावा ITBP सहित अन्य संस्थानों की स्थापना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
पूर्व से पश्चिम तक संतुलित विकास
सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर को दिल्ली के काउंटर मैग्नेट शहर के रूप में विकसित करने की योजना के तहत SADA का गठन किया गया था। अब तक विकास मुख्यतः पूर्वी क्षेत्र में केंद्रित रहा, लेकिन वेस्टर्न बायपास के जरिए पश्चिमी क्षेत्र में भी विकास को गति मिलेगी।
ग्रामीण क्षेत्र को भी मिलेगा लाभ
उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से ग्वालियर का ग्रामीण क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा और एक सशक्त एवं प्रगतिशील क्षेत्र के रूप में उभरेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments