HomeCrimeभदोही पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 51 लाख का गांजा जब्त, उड़ीसा से...

भदोही पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 51 लाख का गांजा जब्त, उड़ीसा से जुड़े तस्करी के तार उजागर

भदोही (इंद्र यादव)। उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी भदोही में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में गोपीगंज थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में करीब 51 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया गया है, साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निलेश लोधी (फतेहपुर), हरविन्दर सिंह यादव (एटा) और मोहित परासर (एटा) के रूप में हुई है। ये तस्कर एक आईसर डीसीएम वाहन के जरिए नशीले पदार्थों की खेप की सप्लाई कर रहे थे। घेराबंदी कर जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 6 बोरियों में भरा कुल 1 कुंतल 3 किलो 490 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 51.74 लाख रुपये आंकी गई है।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उड़ीसा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर उसे सड़क मार्ग के जरिए उत्तर प्रदेश लाते थे और फतेहपुर समेत आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस तरह यह गिरोह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर मोटा मुनाफा कमा रहा था।इस कार्रवाई में गोपीगंज थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। एसपी अभिनव त्यागी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और स्थानीय संपर्कों की तलाश तेज कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments