
मुंबई। शहर में एलपीजी गैस के काले बाज़ार पर रोक लगाने के लिए नागरी आपूर्ति विभाग द्वारा 18 अप्रैल को चलाए गए विशेष अभियान में Domino’s Pizza सेंटर में अवैध रूप से एलपीजी गैस के उपयोग का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई में चेंबूर और अनुशक्तीनगर (देवनार) क्षेत्र में दो मामले दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई नियंत्रक शिधावाटप एवं नागरी आपूर्ति विभाग मुंबई के निर्देश पर की गई।
चेंबूर में कार्रवाई: पेस्तमसागर रोड स्थित विश्वसंगम टॉवर के डोमिनोज़ पिज़्ज़ा सेंटर पर छापेमारी के दौरान 8 एलपीजी सिलेंडर बिना बिल के अवैध रूप से उपयोग में पाए गए। लगभग 25,970 रुपये का माल जब्त किया गया और टिलकनगर पुलिस स्टेशन में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
देवनार में कार्रवाई : अर्जुन सेंटर स्थित डोमिनोज़ पिज़्ज़ा सेंटर पर छापे में 19 एलपीजी सिलेंडर बिना बिल के इस्तेमाल होते पाए गए। करीब 49,117 रुपये का माल जब्त किया गया और गोवंडी पुलिस स्टेशन में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।नागरी आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी गैस की अवैध भंडारण और उपयोग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।




