
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। फूलपुर के बरना में स्थित वरुणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन 19 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा का श्रवण कराया जाएगा।कथा वाचन का दायित्व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पं. श्री शिवम शुक्ला जी महाराज (प्रयागराज) द्वारा निभाया जाएगा, जिनके प्रवचनों का लाभ क्षेत्र के श्रद्धालु उठाएंगे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर 26 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति व 27 अप्रैल 2026 को महाप्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा। इस आयोजन के मुख्य यजमान श्री शिव सेवक पुरी जी हैं जो वरुणेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी भी है। कार्यक्रम के आयोजन में विवेक गोस्वामी, विकास गोस्वामी, आशीष गोस्वामी रिंकू तिवारी, आनंद सिंह एवं देवमणि मिश्र सहित कई गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। आयोजन स्थल फूलपुर के बरना, वरुणेश्वर महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
#श्रीमदभागवतकथा #प्रयागराज #धार्मिकआयोजन #सनातनसंस्कृति




