Tuesday, April 7, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमीरा-भाईंदर में आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने हेतु एनडीआरएफ़ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मीरा-भाईंदर में आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने हेतु एनडीआरएफ़ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मीरा-भाईंदर। मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की आपदा निवारण प्रणाली को अधिक सक्षम, सतर्क और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ़) का परिचय एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राज्य राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 अप्रैल 2026 को नगर भवन भाईंदर पश्चिम में आयोजित किया गया, जिसमें महानगरपालिका के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन महापौर डिंपल विनोद मेहता और आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसमें प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के प्रकार, आपदा से पहले की तैयारी (Preparedness), आपदा के दौरान की त्वरित कार्रवाई (Response) और आपदा के बाद पुनर्वास (Recovery) जैसे विषय शामिल थे। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों का प्रभावी उपयोग, नागरिकों का सुरक्षित निकास (Evacuation) और बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित, अनुशासित और समन्वित प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित करने का उद्देश्य रखा गया है।महानगरपालिका प्रशासन ने विश्वास जताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए शहर की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments