HomeCrimeमुंबई में शरद पवार गुट के नेता पर जानलेवा हमला, पवई में...

मुंबई में शरद पवार गुट के नेता पर जानलेवा हमला, पवई में मची सनसनी

मुंबई। पवई इलाके में शरद पवार गुट के एक नेता पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के युवा जिला अध्यक्ष कैलास कुशेर पर शनिवार को धारदार हथियार से हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, आईआईटी बाजार रोड पर अज्ञात हमलावरों ने बीच सड़क पर कैलास कुशेर पर चाकू से कई वार किए। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत हिरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज आईसीयू में जारी है। हमले के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशी थरूर के काफिले पर भी हमला हुआ था, जिसमें उनके सुरक्षा कर्मी और चालक घायल हुए थे, हालांकि थरूर सुरक्षित रहे। लगातार हो रही इन घटनाओं ने राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और देशभर में चिंता का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments