Sunday, April 5, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव में धूमधाम से मनाई गई बाबू जगजीवन राम की जयंती

उन्नाव में धूमधाम से मनाई गई बाबू जगजीवन राम की जयंती

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जिला कांग्रेस कमेटी उन्नाव द्वारा भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू जगजीवन राम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में बाबूजी के विचारों को प्रासंगिक बताते हुए समता, सामाजिक न्याय और समान अधिकारों पर जोर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बाबू जगजीवन राम समतामूलक समाज के सशक्त रचयिता थे और उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने कहा कि कांग्रेस के समाजवाद, राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं, हालांकि अन्य राजनीतिक दलों ने इन विचारों को अपने तरीके से अपनाने का प्रयास किया, लेकिन मूल अवधारणा को सही रूप में स्थापित नहीं किया। पूर्व जिला अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने कहा कि समाज में फैल रहे छद्म विचारों से लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान संजीव श्रीवास्तव, बाबूराम निषाद, युसूफ फारुकी सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसी अवसर पर निषाद राज की जयंती भी मनाई गई, जिसमें उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सर्वोदय मंडल के जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर उनका जन्मदिन भी मनाया गया और उनके दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम में विधि विभाग के चेयरमैन जितेन्द्र सिंह जीतू, चिकित्सा विभाग के चेयरमैन डॉ आर एन कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष हनुमत सिंह, जिला महासचिव अनुराग सिंह, नसीम खान, तन्मय श्रीवास्तव, एजाद खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments