Wednesday, April 1, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraआईएएस अधिकारी पृथ्वीराज बी.पी.बने वसई-विरार मनपा आयुक्त

आईएएस अधिकारी पृथ्वीराज बी.पी.बने वसई-विरार मनपा आयुक्त

विधायक राजन नाईक की मांग रंग लाई

पालघर। वसई-विरार महानगरपालिका के प्रशासनिक कामकाज में सुधार और अनुशासन लाने की मांग को बड़ी सफलता मिली है। महानगरपालिका के आयुक्त पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पृथ्वीराज बी.पी. की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति को भाजपा विधायक राजन नाईक की पहल का परिणाम माना जा रहा है। विधायक ने इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया है। वसई-विरार शहर में बढ़ते अवैध निर्माण और प्रशासनिक अव्यवस्था के मुद्दे को लेकर विधायक राजन नाईक ने विधानमंडल के बजट सत्र में सीधे आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की मांग उठाई थी। उन्होंने 24 फरवरी को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस विषय पर तत्काल निर्णय लेने का आग्रह भी किया था। अब उनकी यह मांग पूरी हो गई है। नवनियुक्त आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी.इससे पहले लातूर के जिलाधिकारी तथा पुणे महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे एक सख्त और अनुशासनप्रिय अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं। लातूर में कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। विधायक राजन नाईक ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में वसई-विरार महानगरपालिका के प्रशासन में पारदर्शिता, गति और अनुशासन आएगा तथा शहर के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments